Prafulla Kumar Tripathi

Drama Tragedy Action

3  

Prafulla Kumar Tripathi

Drama Tragedy Action

उजडा़ हुआ दयार- श्रृंखला (18)

उजडा़ हुआ दयार- श्रृंखला (18)

4 mins
214


      पुष्पा चाहती है कि उसका यौवन ढलने ना पाये क्योंकि वह फ्री सेक्स में विश्वास रखती थी।  वैसे भी इधर कुछ दिनों से वह समीर के सानिध्य में एकरसता महसूस करने लगी थी। किसी दौर में समीर हम बिस्तर के समय "फोरप्ले" का अच्छा खिलाड़ी हुआ करता था...मानो उसे अपोजिट सेक्स को उकसाने में महारत हासिल थी। लेकिन इधर वह धीरे धीरे शिथिल पड़ता जा रहा था। ड्रिंक और ड्रग्स की दुनिया को भी बाय -बाय कर चुका था। शाकाहारी होने का भी उसे भूत सवार हो गया था। ऐसे में क्या मूली गाजर खानेवाले शख़्स से कामदेव का रुप धरने की उम्मीद की जा सकती थी...कतई नहीं। .......ऐसा था पुष्पा के मन का विश्वास!

      फिर उसने निश्चित किया कि वह भी अब वीक डेज़ में समीर की जगह किसी और हैंडसम युवा को इंगेज करेगी। अपने चाहने वालों के साथ जुड़ी रहने के लिए सोशल मीडिया पर भी अब वह खूब एक्टिव रहने लगी। ऑफिस में अपने प्रोजेक्ट्स के अलावा इंस्टाग्राम पोस्ट के कारण भी वह चर्चा में रहने लगी थी।

    सचमुच, इस बार उसके अरमान बुलंदी पर थे।

    "बाई हुक आर बाई किक आई विल एक्सप्लोर माय फीगर एंड सेक्स.... " बड़े आत्म विश्वास से वह अपने आपको दिलासा देती थी। कुछ किस्मत भी उसकी ऐसी थी कि उसे ऊपरवाले का रहमोकरम मिला हुआ था।

       इस बार उसका शिकार हुआ एक अमेरिकी नौजवान जिसने अपने एक म्यूजिक वीडियो में पुष्पा के हुस्न के ख़ूब ख़ूब जलवे बिखेरे...कुछ जरूरत से ज्यादा ही और ...उस वीडियो का हिस्सा बनने के बाद से ही पुष्पा अब लगातार चर्चा में रहने लगी। वह अपने प्रोजेक्ट्स से ज्यादा हमेशा ही अपनी हॉटनेस की वजह से सुर्खियां बटोर लिया करने लगी। उसके ऑफिस के लोगों को लगने लगा कि अब वापसी में वह टीम का हिस्सा न बन कर वहीं सैटिल हो जाएगी। उसके प्रति दीवानगी की हद तो यह हो चली थी कि टीम लीडर अब उसके हिस्से का भी काम ख़ुद निपटा दिया करते थे। वीकेंड पर क्लबों के फैंस उसकी एक झलक के लिए बेताब रहने लगे। अब वह अपने आपको एक्ट्रेस समझने लगी थी और ऐसे में वह भी अपने चाहने वालों के साथ सोशल मीडिया के जरिए जुड़ी रहने लगी। ऐसे में अक्सर उसका स्टाइलिश और बोल्ड लुक देखने को मिलता रहता। ... बोल्ड एंड व्यूटीफुल!

       म्यूजिक वीडियो के प्रोमोशन के लिए जारी फोटोज में पुष्पा को पिंक और ब्लू शिमरी बॉडीकॉन थाई-हाई स्लिट गाउन पहने जब देखा गया तो तहलका मच गया। इस लुक को कंप्लीट करने के लिए उसने ड्रेस से मैच करता हुआ मेकअप किया था और बालों को ओपन ही छोड़ रखा था। जाहिर है , वीडियो लांचिंग के दौरान पुष्पा अपने फिगर फ्लॉन्ट कर अलग- अलग पोज दे रही थी जिन पर फैंस मरे मिटे जा रहे थे।

      लेकिन इसी बीच पूरी दुनिया में एक रहस्यमय बीमारी फैलने की सूचना मिली। यह संक्रामक बीमारी चीन से निकली और पूरी दुनिया में छा गई। इसे कोविड -19 या कोरोना कहा गया। इंसान के शरीर में पहुंचने के बाद कोरोना वायरस उसके फेफड़ों में संक्रमण करने लगा। इस कारण सबसे पहले बुख़ार, उसके बाद सूखी खांसी आती थी। बाद में सांस लेने में समस्या होने लगती। वायरस के संक्रमण के लक्षण दिखने शुरू होने में औसतन पाँच दिन लगते थे हालांकि वैज्ञानिकों का कहना था कि कुछ लोगों में इसके लक्षण बहुत बाद में भी देखने को मिले। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के अनुसार वायरस के शरीर में पहुंचने और लक्षण दिखने के बीच 14 दिनों तक का समय हो सकता है...हालांकि कुछ शोधकर्ता मानने लगे कि ये समय 24 दिनों तक का भी हो सकता था। वैज्ञानिकों के अनुसार कोरोना वायरस उन लोगों के शरीर से अधिक फैला जिनमें इसके संक्रमण के लक्षण दिखाई दिए। लेकिन कई मामलों में ऐसा भी हुआ कि व्यक्ति को बीमार करने से पहले ही यह वायरस फैल गया। अजीब बात यह कि इस बीमारी के शुरुआती लक्षण सर्दी और फ्लू जैसे ही होते थे जिससे कोई आसानी से भ्रमित हुआ जाने लगा और यही पूरे विश्व में तबाही की वजह बनी। लगभग हर देश लाक डाउन अपनाने लगा। फ्लाइटें निरस्त होने लगीं। लगभग अफरातफरी मच गई।

      समीर की टीम के भारत वापसी की योजना ठंढे बस्ते में फिलहाल चली गई थी। अब सभी कोरोना से बचाव के लिए उद्यत थे।

(क्रमशः)



Rate this content
Log in

Similar hindi story from Drama