STORYMIRROR

Mrs. Mangla Borkar

Abstract Tragedy

4  

Mrs. Mangla Borkar

Abstract Tragedy

** उड़न तश्तरी **

** उड़न तश्तरी **

1 min
224

आसमान में हवाई जहाज की भांति उडने वाली किसीअज्ञात वस्तु को उड़न तश्तरी अर्थात यू एफ ओ के नाम से जानते हैं। उन अज्ञात उड़न खटोलों अर्थात उड़न तश्तारियों का आकार किसी डिस्क अथवा तश्तरी की भांति होता है। इसी कारण उन्हें उड़न तश्तरी नाम दिया गया है। विश्व में कुछ लोगों ने इस तरह की उड़न तश्तरी को देखने का दावा किया। कहा जाता है कि उड़न तश्तरी का बाहरी आवरण प्रकाशमान रहता है। एसा लगता है कि जैसे उसके बाहरी आवरण में लाईटे लगी हैं। उनकी गती तेज होती है, लगभग प्रकाश की गती के बराबर। उनके बारे में यह भी कहा जाता है कि उनका आकर भी निश्चित नही होता है। कुछ उड़न तश्तरीयां छोटी to कुछ बहुत बडी होती है। एसी मान्यता है कि अन्य ग्रहों के जीव एलियन उन उड़न तश्तारियों में सफर करते हैं।

यू॰एफ॰ओ उड़न तश्तरीयों को अन्य यू॰एफ॰ओ समझ लेना एक आम बात है। जैसे इरिडियम नक्षत्र की निचली घुमावदार कक्षाओं में घूमते कृत्रिम उपग्रह और पृथ्वी के चारों ओर तेज़ गती से चक्कर लगाते जीपीएस के उच्च घुमावदार परिसंचारी, जो अपने पैनलों द्वारा सूर्य के प्रकाश को प्रतिबिंबित करते हैं जो विद्युत ऊर्जा के उत्पादन में प्रयोग किया जाता है, लेकिन इस उत्सुकता के पीछे एक छोटा चमकदार बिन्दु है जो शाम से लेकर लगभग रात ८ से ९ बजे तक किसी के द्वारा भी देखा जा सकता है।


Rate this content
Log in

Similar hindi story from Abstract