STORYMIRROR

alpana bajpai

Tragedy

2  

alpana bajpai

Tragedy

सपने

सपने

1 min
224

रश्मि अपने छोटे से शहर से भाग कर सपनों की नगरी मुंबई में आ गई थी। यहां फिल्मों में काम दिलाने के नाम पर डायरेक्ट से लेकर कैमरामैन तक ने उसका शोषण किया। आज चार महीने के पश्चात फिल्म में शूटिंग के बहाने उसे एक कोठे पर बेच दिया गया।

हकीकत से रूबरू होने पर रश्मि फूट फूट कर रो रही थी किंतु आज उसके आंसू पोंछने वाला कोई नहीं था।

वह सोच रही थी काश उसने अपने मां बाप की बात मान कर फिल्मों में अपना केरियर बनाने की जिद ना की होती तो आज उसकी यह दशा नहीं होती।

फिल्मी दुनिया का मायाजाल आज उसे कोठे तक ले आया है।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi story from Tragedy