Special Day... Special Feelings...
Special Day... Special Feelings...
'Special Day' से 'Simple Day' तक _
ना उम्मीद बची, ना शौक रहा,
अब तो Special Day भी बस धोखा रहा।
कैलेंडर में लाल दिल बना है आज,
पर मेरे हिस्से आया खाली सा कागज़।
मेरा Valentine किसी और को Valentine बना रहा है,
इसलिए मेरा Special Day, Simple Day बना रहा है।
Status सबके जोड़े से रंगीन हैं,
और मेरी Story में बस “Seen” वाला सूनापन है।
क्योंकि मेरा वाला किसी और को
Special Feel कराने में Hard है,
और मैं...
मैं तो बस एक पुराना Message हूँ,
जिसे पढ़कर रख दिया गया है।
सबको उनका Special मिल गया,
मुझे बस ये Feel मिला,
कि मैं किसी के लिए Special था ही नहीं।
आज वो किसी और से कह रही होगी,
'You are my Valentine',
और मैं यहाँ,
Special Day पर भी Common आदमी हूँ।
फूल मुरझा गए, Chocolate पिघल गए,
बस एक बात दिल में जम गई –
तुम्हारे लिए मैं Season था,
और वो तुम्हारा Reason है।
कोई बात नहीं...
तुम्हारा Special Day मुबारक हो,
मेरा Simple Day भी कट जाएगा।

