STORYMIRROR

Ritu asooja

Inspirational

3  

Ritu asooja

Inspirational

*शिक्षा और सभ्यता *

*शिक्षा और सभ्यता *

1 min
343

शिक्षा का अर्थ ज्ञान का भंडार

शिक्षा का अर्थ उत्तम विचार

शिक्षा यानि शुभ उत्तम संस्कार

शिक्षा यानि सभ्य व्यवहार

वास्तविक शिक्षा ज्ञान चक्षुओं

को विस्तृत करती है

प्रगरती के नए-नए मार्ग

जोड़ती है

शिक्षा मात्र डिग्रियां प्राप्त करने मात्र

का साधन ही नहीं .....

डिग्रीयाँ तो पहचान है

वास्तविकता तो ज्ञान है

शिक्षा यानि विचारों की विनम्रता

शिक्षा यानि आचरण की सभ्यता

शिक्षा का अर्थ जानना

और विचारों की संकीर्णता को

मिटाना है ।

शिक्षा एक सभ्य सुसंस्कृत प्रगतिशील

समाज की विशिष्ट पहचान है

शिक्षा ज्ञान है,अभिमान है सभ्यता की पहचान है ।



Rate this content
Log in

Similar hindi story from Inspirational