STORYMIRROR

Akanksha Gupta (Vedantika)

Drama

4  

Akanksha Gupta (Vedantika)

Drama

सब बदल गया

सब बदल गया

2 mins
210

आज फिर वही झगड़ा शुरू हो गया सीमा और सुरेश के बीच। दोनों ही एक दूसरे को अपनी वर्तमान परिस्थितियों के लिए दोष दे रहे थे। दोनों ही अपनी-अपनी जिम्मेदारियों से पल्ला झाड़ एक दूसरे को उनकी जिम्मेदारियों पर ज्ञान दे रहे थे। जब दोनों ही अपना ज्ञान समाप्त कर थक चुके तो सुरेश अपने दोस्त पुष्कर के घर चला गया।

सत्तर वर्षीय सुरेश अपनी बासठ वर्षीय पत्नी सीमा के साथ अपने बेटे और बहू के साथ उनके घर रहने के लिए आ गए थे। उनका बेटा तन्मय उन दोनों के आने से बहुत ही खुश था। उसके बच्चों को इतने सालों बाद अपने दादा-दादी का प्यार मिल रहा था।

शुरू शुरू में तो सब कुछ ठीक था। सुरेश खुद को एक नए माहौल में ढालने की कोशिश कर रहे थे। उनकी पत्नी सीमा तो खुद को उस नए माहौल में ढाल चुकी थी लेकिन एक अधिकारी के पद पर से रिटायर सुरेश को एडजस्ट करने में काफी मुश्किल हो रही थीं।

उन्हें अपने आस-पास हर चीज बिल्कुल सही तरीके से देखने की आदत थी जबकि यहाँ पर ज्यादातर सब चीजें बिखरी हुई रहती। सारा सामान इधर उधर रहता। एक समान ढूंढने में ही एक घंटा लग जाता था। वो आएदिन इस बात को लेकर अपनी बहू पर गुस्सा करते रहते। 

सीमा ने उन्हें समझाने की बहुत कोशिश की कि नौकरी करते हुए घर को सुव्यवस्थित रखना आसान नहीं है लेकिन सुरेश कुछ सुनने को तैयार नहीं था। उल्टा वो सीमा को ही इन सब चीजों को दोष देने लगता। धीरे-धीरे स्थिति और खराब हो गई।

आज भी जब सुरेश ऐसी ही किसी बात पर सीमा से लड़ाई करके पुष्कर के घर पहुंचा तो वहाँ का नज़ारा ही अलग था। पुष्कर बाहर के कमरे की सफाई कर रहा था। सुरेश को यह सब देखकर बहुत आश्चर्य हुआ।

“पुष्कर यह सब तू क्यों कर रहा है ?”

यार तो क्या हो गया? अपने ही बच्चों की मदद कर रहा हूँ। मैंने अपना नजरिया बदल लिया हैं तो सब कुछ बदल गया।


Rate this content
Log in

Similar hindi story from Drama