STORYMIRROR

Meera Jain

Drama

3  

Meera Jain

Drama

सांता क्लाज

सांता क्लाज

1 min
327

सांता क्लॉज को देखते ही गरीब बस्ती के सारे बच्चों में खुशी की लहर दौड़ गई और कुछ ही क्षणों में सभी बच्चों के हाथों में खूबसूरत उपहार थे किंतु बिल्लू ने उपहार लेने से इंकार कर दिया इस पर सांता क्लॉज ने बड़े प्यार से पूछा -

' बेटा ! तुम उपहार क्यों नहीं लेना चाहते हो क्या कारण है मुझे बताओ ?'

बिल्लू ने बड़े भोलेपन से कहा- ' 'मुझे उपहार नहीं चाहिए इसके बदले में आप मुझे भी अपनी तरह सांता क्लॉज बना दीजिए' आश्चर्यजनक स्वर में सांता क्लॉज बने पीटर ने पुनः प्रश्न किया- 

' बेटा ! इतने सुंदर सुंदर उपहार को छोड़कर तुम सांता क्लास क्यों बनना चाहते हो ?'

बिल्लू पहले तो चुप रहा फिर जोर देने पर वह कांपते स्वर में बोला -

' अंकल ! मुझे ठंड बहुत लगती है मैंने सिर से पैर तक कभी ऊनी कपड़े नहीं पहने है बस इसीलिए।


Rate this content
Log in

Similar hindi story from Drama