STORYMIRROR

Arjun Singh

Inspirational

4  

Arjun Singh

Inspirational

रास्ता

रास्ता

1 min
396

दो बच्चे पक्के दोस्त थे। दोनों एक ही गांव में रहते थे। 

उनके गांव के बाहर पूर्व दिशा में एक पहाड़ था दोनों ने विचार किया कि उस पहाड़ की चोटी पर पहुंचा जाए। उनमें से एक पूर्व दिशा की ओर चल पड़ा। क्योंकि पहाड़ पूर्व दिशा में ही था इसलिए वह 1 घंटे में वहां जाकर वापस आ गया।

दूसरा मित्र पश्चिम की ओर रवाना हुआ। वह चला और लगातार चलता ही गया। उसने पूरी पृथ्वी का एक चक्कर लगाया।

कई वर्षों तक चलने के बाद वह बूढ़ा हो गया। उसके कपड़े भी फट चुके थे वह बहुत थक चुका था। एक दिन वह उस जगह पहुंच गया जहां उसका दोस्त कई दशक पहले पहुंच चुका था। लेकिन अब वहां कोई पहाड़ नहीं था। लोगों ने पत्थर निकाल कर अपने घर बना लिए थे उसकी पूरी जिंदगी और ताकत लग गई वह बिल्कुल सही जगह पहुंचा था उसने अपने दोस्त से बहुत ज्यादा मेहनत की थी बस उसका रास्ता गलत था।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi story from Inspirational