STORYMIRROR

Rajesh kumar sharma purohit

Drama Romance

5.0  

Rajesh kumar sharma purohit

Drama Romance

पहला प्यार

पहला प्यार

1 min
784


जब हम ट्रेनिंग में थे। हमारे साथ घुंघराले बालों वाली एक लड़की भी पढ़ती थी। हम गाँव से शहर गए थे शहरों में कैसे रहते हैं हमें आता नहीं था। सिर्फ एक सनक थी। पढ़ना और पढ़कर नौकरी पाना। हम पढ़ते रहते। पूरी कक्षा में हम सबके चहेते बन गए। वह घुंघराले बालों वाली लड़की पहली वाली रो में बैठती। हम भी आगे वाली रो में ही बैठते। धीरे-धीरे हम एक दूसरे से परिचित हुए। वे मुझसे सवाल पूछती मैं जवाब देता। जब रेस्ट होता हम साथ-साथ खाना खाते खूब बातें करते। जब जब वह छुट्टी लेकर जाती। मुझे कह कर जाती। राजेश तुम मुझे सब बता देना। मैंने उसकी बहुत मदद की।

एक दिन हम रेस्ट में बैठे थे वह बोली मेरे घर वाले मेरा रिश्ता कर रहे हैं वह लड़का विदेश में रहता है। मैंने मन ही मन पहले प्यार को टूटते देखा। दुखी मन से हँसते हुए कहा कोई बात नहीं। हम भी आएँगे आपकी शादी में। लड़की खिलखिला हँस पड़ी।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi story from Drama