STORYMIRROR

Preeti Sharma "ASEEM"

Fantasy

2  

Preeti Sharma "ASEEM"

Fantasy

मोटू पतलू के समोसे

मोटू पतलू के समोसे

2 mins
470

मनु बार-बार कार्टून चैनल बदल -बदल कर देख रहा था। कभी कुछ लगा रहा था कभी कुछ लगा रहा था माही घर का सारा काम निपटा कर अपने नाश्ते की प्लेट लेकर उसके पास बैठ गई।  मम्मी मुझे मैगी खानी है..... मनु ने कहा.. माही बोली...अभी तो बेटा आपने नाश्ता किया है थोड़ी देर बाद बनाती हूं नहीं मुझे भूख लगी है ठीक है मैं नाश्ता कर लूं तुम्हारे लिए भी मैगी बनाकर लाती हूं इतना कहकर माही फिर से नाश्ता करने लगी। बच्चों की भी हद है अभी पहले इनको खिला कर हटी हूं। मैंने भी नहीं खाया.....इसको फिर से भूख लग गई है।  मैं खुद बना लूं.." मनु ने कहा "नहीं.... अभी बना कर देती हूं..... माही ने कहा क्योंकि वह जानती है खुद बनाने के चक्कर में इतना ढेर किचन में गंद डाल देंगे कि एक घंटा और साफ करने में लग जाएगा.। मुझे नाश्ता करने दे अभी देती हूं। माही मन में सोचने लगी इनको बस अपनी भूख दिखती है सारा दिन काम करने के बाद यह नहीं देखते कि मां ने भी कुछ खाया है या नहीं । बस जब देखो मुझे भूख लगी है।  माही ने जल्दी से नाश्ता खाया और मनु के लिए मैगी बनाने चली गई मैगी बनाकर उसको दी। मनु मोटू पतलू देख रहा था मैगी खाते- खाते और मोटू पतलू देखते देखते अब उसकी सुई समोसा पर अटक गई कि मोटू ने समोसे खाए हैं मुझे भी अब समोसे खाने हैं।  घर में सब को कहा मैंने समोसे खाने हैं कोरोना काल में बाहर से कुछ नहीं ला रहे थे। और इधर मनु का का यह हाल है टीवी की ऐड देखकर या किसी कार्टून में खाने वाली जो चीज देख लेता वही मांगने लग जाता कि मैंने यह खानी है। आपको समोसे बनाने नहीं आते... दादी मां को समोसे नहीं बनाने आते बोनी बोला मम्मी को आते हैं मम्मी तो सब बना लेते हैं। माही मन में सोचने लगी अभी दोपहर का खाना तैयार हो रहा है इन्होंने बीच में समोसा का काम डाल दिया है, जैसे मैंने तो हर काम जादू की छड़ी से कर देना है।  माही समोसे बनाने की तैयारी करने लगी मन में एक डर भी था कि अगर यह अच्छे नहीं बने तो यह फिर शोर मचाने लग जाएंगे मम्मी स्वाद नहीं आया भगवान का नाम लेकर माही ने समोसे बना डाले...मनु और बोनी दोनों समोसे बनते हुए देखकर एक दूसरे से कह रहे थे..... कि देखना अब समोसे खाकर मुझ में भी मोटू जैसी पावर आ जाएगी माही सोच रही थी समोसे खा कर तुम में पावर आ जाएगी लेकिन मोटू पतलू के समोसे का नाम लेकर तुमने तो मुझे समोसे बनाने की पावर दिला दी है।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi story from Fantasy