STORYMIRROR

Vishnuuu X

Inspirational Others

2  

Vishnuuu X

Inspirational Others

लोगों की सोच और छोटे कपड़े

लोगों की सोच और छोटे कपड़े

1 min
157

कम कपड़े पहनने वाली लड़की को पिता की ओर से समर्पित एक परिदृश्य...

एक लड़की को उसके पिता ने iphone गिफ्ट किया,

दूसरे दिन पिता ने लड़की से पूछा,

बेटी iphone मिलने के बाद सबसे पहले तुमने क्या किया।


लड़की :- सबसे पहले मैंने स्क्रेच गार्ड और कवर लगाया।

पिता :- तुम्हें ऐसा करने के लिये किसी ने जोर ज़बरदस्ती किया क्या ? लड़की :- नहीं किसी ने नहीं। 

पिता:- तुम्हें ऐसा नहीं लगता कि तुमने iPhone निर्माता की बेइज्जती की है।


बेटी: - नहीं बल्कि निर्माता ने खुद कवच व स्केच गार्ड लगाने के लिये सलाह दी है।


पिता: - अच्छा तब तो iphone खुद ही दिखने में खराब दिखता होगा, तभी तुमने उसके लिये कवर लगाया है।

लड़की:- नहीं, बल्कि वो खराब न हो इसलिये कवर लगवाया है।


पिता :- तो क्या कवर लगाने से उसकी सुन्दरता में कमी आई क्या। लड़की :- नहीं, बल्कि कवर लगाने से तो iPhone और ज्यादा सुन्दर दिखता है।


पिता ने बेटी की ओर प्यार से देखते हुए कहा बेटी,

iPhone से भी ज्यादा कीमती और सुन्दर तुम्हारा ये शरीर और चरित्र है और तुम इस घर की और हमारी इज्जत हो,

उसके अंगों को कपड़ों से कवर करने पर उसकी सुन्दरता और निखरेगी।

बेटी के पास पिता की इस बात का कोई जवाब नहीं था।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi story from Inspirational