STORYMIRROR

Mamta Singh Devaa

Inspirational

3  

Mamta Singh Devaa

Inspirational

लाॅक प्रोफाइल अजनबियों की

लाॅक प्रोफाइल अजनबियों की

1 min
167

टिंग...टिंग...टिंग फोन देखा तो किसी अजनबी की फ्रेंड रिक्वेस्ट थी।

मन ही मन सोचा मैने... मुझे क्यों भेजी ?

इसका प्रोफाइल चैक करती हूॅं लेकिन ये क्या प्रोफाइल लाॅक था दो - तीन काॅमन फ्रेंड थे और 

स्टेटस था ' कोई मुझे टैग ना करे और ना ही मैसेज करे '।

मेरी समझ में नहीं आया कि ये कोई फेमस पर्सनालिटी है नहीं और ना ही मैं इसे जानती हूॅं जिसकी वजह से फ्रेंड रिक्वेस्ट इनको बिना जानें ले लूं।

मेरी समझ में ऐसे लोग ग़लतफहमी के शिकार होते हैं जो अपनी प्रोफाइल लाॅक करके सबके फ्रैंड बनना चाहते हैं ये सोचते हुए की वो बहुत फेमस हैं और सामने वाला उनके फ्रैंड रिक्वेस्ट का ही इंतज़ार कर रहा है।

अरे ! जनाब इतनी ही प्राइवेसी चाहिए तो अजनबी लोगों को फ्रेंड रिक्वेस्ट मत भेजिए और अपने प्रोफाइल में लाॅक रहिए।

मैंने वो उस अजनबी की फ्रैंड रिक्वेस्ट डिलीट कर दी और अपने प्रोफाइल स्टेटस में एक लाइन जोड़ दी ' कृपया लाॅक प्रोफाइल वाले अजनबियों को फ्रैंड रिक्वेस्ट ना भेजें।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi story from Inspirational