Meenakshi Kilawat

Drama Crime

4.8  

Meenakshi Kilawat

Drama Crime

कहानी

कहानी

5 mins
716


मुखौटा सच भी होता है झूठ भी होता है। कुछ लोग मुखौटा लगाते हैं, कुछ मुखौटे के पीछे कई झूठ छिपे होते हैं। हमें संसार में कई तरह के मुखौटे लगाने पड़ते हैं। दुनिया एक रंगमंच की तरह हैं। इस मुखौटे में कभी सच्चाई होती है, कभी इमानदारी होती है। कई इंसान झूठ का सहारा लेकर समाज को बरगलाता है। समाज यह एक नाटकगृह बेमिसाल सृष्टि का रूप है। कभी कभी कोई किसी का दिल रखने के लिए झूठ बोलता है और कोई किसी को नीचा दिखाने के लिए या चिढाने के लिए झूठ बोलता है। झूठे चेहरे बहुत भयावह स्थिति को निर्माण करते हैं। और उन्हें खुद को ही नीचा देखना पड़ता है।


जैसे पतझड़ के सावन में पत्तों की हालत होती है। उसी तरह झूठ पकड़ा जाने पर माथे की नसें हिलने लगती है। उनकी बुरी अवस्था होती है। कभी सच का सामना करने की हिम्मत नहीं पड़ती है। हम पता नहीं लगा सकते उनके चेहरे के पीछे क्या राज छिपा होता है। जीवन एक खेल तमाशा है। यह एक नाटक है। अगर किसी की भलाई के लिए किया जाता है, तो उसमें अच्छाईयां छिपी होती है। वह शिल्पकार, एवं कलाकार होता है। ऐसे लोग त्यागी होते हैं। अन्यथा नकाब के पीछे छुपे रुस्तम भी होते हैं। कभी-कभी यह झूठ बहुत खतरनाक विष सामान होते हैं। नाग का विश भी उसके आगे कम है। इनके झूठ के पीछे किसी की जिंदगी तबाह हो सकती है।


राजनीति में कई नेतागण झूठ पर झूठ बोले जा रहे हैं। जनता को एवं समाज को मूर्ख बना रहे हैं। आज समाज में बहुत दुख दर्द और संघर्ष बना हुआ है। सब लोग आज परेशान है। दिलासा देने के जगह जनता को त्रस्त करना उनका काम हो गया है और हमारे भोलेभाले लोग इन नेताओं के चक्कर में फंस जाते हैं। उनके पीछे घूमते हैं। जितने मुखौटे रंगमंच मंच पर होते हैं उससे कहीं ज्यादा बहार की दुनिया में दिखाई देते हैं। चेहरे पर कई लगाए हुये मुखौटा झूठ की या सच की, भूमिका हमें पता नहीं होती है। हम मीठे शब्दों के जाल में ऐसे फंस जाते हैं कि हमें सच झूठ का पता नहीं चलता। पूरे विश्व में नकली चेहरा लगाकर खेल खेला जा रहा है। हर एक इंसान झूठ बोल रहा है। दिन रात धोखाधड़ी कर रहे हैं और साधारण इंसान उसमें फंसता जा रहा है। कुछ धन कमाने के लिए जनता को फंसा रहे हैं। कभी नौकरी देने के बहाने, कभी गिफ्ट देने के बहाने, कभी विवाह करने के बहाने, अपने झांसे में ले रहे हैं। यह नकली चेहरा कब तक छुपा रह सकता है, एक ना एक दिन वहं जरूर सामने आएगा। आज कल जीवन सुरक्षित नहीं है। कभी भी किसी के भी साथ धोखाधड़ी हो सकती है।


  एक लड़की को अभी अभी एक विदेशी फ्रेंड ने फेसबुक पर मीठा बोल कर लालच देकर दोस्ती बनाई और लंदन से भारत आने के लिए उसने अपनी इच्छा जाहिर की। लड़की गरीब होने की वजह से भारत आने के लिए उसने मना किया, लेकिन वहां पीछे पड़ा रहा। वहां बार-बार इंडिया देखने की ख्वाहिश जाहिर करता रहा।


उसने लड़की को बताया कि मैं वहां पर बहुत अमीर हूँ। हर रोज तुम्हारे लिए गिफ्ट लेकर रखता हूँ। अपनी मां और बच्चे के फोटो दिखाएं। उसने कहा मेंरी पत्नी एक्सीडेंट में खत्म हो चुकी है। तुम अगर चाहो तो मुझसे शादी कर सकती हो और लंदन में आ सकती हो। लड़की ने अपने मम्मी को बताया उस लड़की के पापा नहीं थे। उस लड़के ने बार-बार इंडिया आने की रट लगा रखी थी।


उस लड़की ने मम्मी से परमिशन ली, मम्मी भी लालच में आ गई और कहने लगी कि बेटा अपना घर छोटा है और वह बड़ा आदमी है उसे अब हम कहां रखेंगे। मत बुलाओ बुलाओ उसे, मुझे तो विश्वास नहीं है। जानबूझकर बड़ी-बड़ी बातें बता रहा है और हमें लालच में फंसा रहा है। लेकिन लड़की को उस लड़के से प्यार जैसी भावना पैदा हो चुकी थी।


फिर भी बहुत टाइम पास किया 6 महीने के बाद में लड़की ने उसे इंडिया आने के लिए कहा और उसके लिए होटल बुक किया, टैक्सी बुक की, बस 2 घंटे में पहुंचने ही वाला था। उस बीच फोन आया किसी लेडीज का, वह लेडी कह रही थी, के हमने तुम्हारे बॉयफ्रेंड को पकड़ लिया है मैं कस्टम ऑफिसर बोल रही हूँ। वह दिल्ली में आ चुका है और हमने उसे अपने कैद में रखा है। उसके पास में बहुत महंगे महंगे गिफ्ट है। और उसका टैक्स वहां नहीं दे रहा है क्योंकि वहं डॉलर बैंक से देना चाहता है लेकिन उसके डॉलर हमें नहीं चाहिए। हमें इंडियन करेंसी चाहिए। लड़की रोने लगी और कहने लगी उसे छोड़ दो। हम ऐसे ही नहीं छोड़ सकते इन्हें 35000 इंडियन करेंसी चाहिए। वह लड़का भी रोने लगा रोने और कहने लगा मुझे इन लोगों ने अरेस्ट किया है और मेंरा डालर बैंक यहां पर चल नहीं रहा है। लड़की भी बेचारी परेशान हो गई वहां कहने लगी मैं कहां से लाऊं। मैं एक स्टूडेंट हूँ।


पूरे दिन फोन आते रहे लेडीज और उस लड़के के कि मुझे छुड़ाओ, मुझे बचाओ। उसने मम्मी से बताया, मम्मी को दया आई। उसने अपने बचत खाते से गांव से पैसे मंगाए और बैंक से वहां पर का पता दिया था उस बैंक में भेज दिए। अभी तक पैसे कैसे पहुंचे नहीं। बहुत नाटक कर करके रोना गाना। पैसे पहुंचने में टाइम लगा उसके बाद और थोड़ी देर में फोन आया उन्होंने और 50000 की मांग की। मां बेटी बहुत भोली थी, ना पुलिस स्टेशन गई। 9:00 विचार पुष्प की किसी से 50000 जब है ही नहीं तो वह कहां से भेजती। लड़की की मम्मी चिढ से गई और कहने लगी अब नहीं भेज सकते हमें हम पैसे आना हो तो आओ नहीं तो मत आओ। वह करने लगा लड़का मैं वापस लंदन चला जा रहा हूँ मैं अब नहीं आ सकता तुमने मेंरी हेल्प नहीं कि 50000 नहीं भेजा। तब तक फोन चालू रहा। उसके बाद में फोन नहीं आया तो इस लड़की ने ही फोन किया, तो फोन ब्लॉक कर दिया गया था। लड़की के मम्मी ने कहा वहां लड़का धोखेबाज है। वहां अब फोन नहीं करेगा। लेकिन लड़की को विश्वास था कि वह फोन करेगा, और अपने पैसे लौटा देगा। लेकिन यह लोग तो मरे हुए लोगों के फोन नंबर यूज़ करते हैं और वहां, उन्हें भी नहीं छोड़ते। आज पैसों के लिए मरे इंसान को भी नहीं छोड़ते। आज तक ना फोन आया ना पैसा मिला। 


Rate this content
Log in

Similar hindi story from Drama