STORYMIRROR

Akanksha Gupta (Vedantika)

Drama

3  

Akanksha Gupta (Vedantika)

Drama

होली का स्यापा

होली का स्यापा

1 min
342

वहाँ दो बच्चों ने दंगल मचा रखा था। जिनका नाम था गोलू-मोलू। गोलू ने मोलू के ऊपर रंगीन पानी डाल दिया था। मोलू चिल्ला रहा था- यह क्या किया तुमने ?

गोलू हंसा- भूल गए क्या ? आज होली है और आज तुम बच नहीं सकते यह सब करके, समझे।

तभी उन दोनों के पापा अंदर आये। पूरे बिस्तर पर रंग बिखरा पड़ा था। उनकी त्यौरियां चढ़ गई। उन्होंने तेज आवाज में पूछा- किसने किया है ये सब ? पूरा कमरा गन्दा कर दिया।

मोलू की खुशी का ठिकाना नही था। उसने सोचा- “ अब आएगा मजा। अब पापा गोलू की क्लास लेंगे और फिर..

तभी मोलू की हालत देख कर उसके पापा जोर जोर से हंसने लगे। उन्हें हंसता देखकर गोलू की भी हंसी छूट गई। उनकी मम्मी भी अंदर आई तो कमरे की हालत देखकर उनको बुखार चढ़ गया। इस कमरे की सफाई कैसे होगी ?

वह यह सब सोच ही रही थी कि तभी उनके ऊपर किसी ने रंगीन पानी डाल दिया था। वह गोलू और मोलू के पापा थे। यह देखकर दोनों बच्चे हंसने लगे।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi story from Drama