STORYMIRROR

Kumar Vikrant

Comedy Romance

4  

Kumar Vikrant

Comedy Romance

हम तो मोहब्बत करेगा दिन 11 — लगभग इकरार

हम तो मोहब्बत करेगा दिन 11 — लगभग इकरार

4 mins
0

उस दिन कॉलिज के स्टूडेंट्स ने कॉलिज प्रशासन के खिलाफ हड़ताल कर दी थी। दरअसल एक दिन पहले कॉलेज के प्रॉक्टर ने अपनी क्लास में एक स्टूडेंट को थप्पड़ मार दिया था, स्टूडेंट ने स्टूडेंट यूनियन के नेताओ के सामने अपनी बात रखी तो सारे लीडर थप्पड़ के बदले थप्पड़ की माँग करते हुए प्रॉक्टर ऑफिस में जा घुसे, लेकिन तब तक प्रॉक्टर कॉलेज से भाग चुका था। इस बात पर स्टूडेंट्स यूनियन ने हड़ताल का ऐलान कर दिया। 

हड़ताल की बात सुनकर शेरपाल अपने घर जाने के लिए कॉलिज की पार्किंग की तरफ चल पड़ा, लेकिन स्टूडेंट्स यूनियन के नेताओ ने वापिस घर जाते शेरपाल को स्टूडेंट्स के जुलुस में शामिल होने को मना लिया और फिर प्रिंसिपल के ऑफिस के सामने इंकलाब - जिंदाबाद के नारे लगने लगे। स्टूडेंट्स की माँग थी प्रॉक्टर से माफी मंगवाई जाए नहीं तो उसके खिलाफ पुलिस कम्प्लेन की जाएगी। 

कॉलेज के प्रिंसिपल ने अपने ऑफिस से बाहर आकर प्रॉक्टर की तरफ से स्टूडेंट्स से माफ़ी मांगी, लेकिन ये बात स्टूडेंट्स ने नहीं मानी और सबके सब दरी बिछाकर कॉलेज के प्रिंसिपल के ऑफिस के सामने बैठ गए। एक तरफ लड़को का झुण्ड दूसरी तरफ लड़को का झुण्ड। पहले भाषण बाजी हुई और फिर इंकलाब - जिंदाबाद के नारे लगने लगे। गुस्से में आए कुछ छात्रों में प्रिंसिपल के ऑफिस के सामने रखे फूलो के गमले उठा - उठा कर इधर - उधर फेंकने शुरू कर दिए। 

घबराए हुए प्रिंसिपल ने पुलिस थाने को फोन कर दिया और दस मिनट बाद पुलिस से भरी एक गाडी कॉलेज परिसर में आ गई, और थाने के इंचार्ज ने छात्रों से बात करनी शुरू कर दी और छात्रों को समझाने की कोशिश की। 

तब तक प्रिंसिपल भी अपने ऑफिस से बाहर आकर छात्रों से बात करने लगे थे लेकिन तभी न जाने कहाँ से एक पत्थर का टुकड़ा एक सिपाही को आकर लगा और उस सिपाही ने गंदी सी गाली देकर पास खड़े एक छात्र को जोर का थप्पड़ मार दिया। इतना होना था कि छात्रों और पुलिस के बीच एक संघर्ष शुरू हो गया, थाना इंचार्ज ने लाठी - चार्ज का आर्डर दे दिया। आर्डर मिलते ही पुलिस वाले छात्रों पर लाठिया लेकर टूट पड़े, छात्रों के बीच भगदड़ मच गई । एक लाठी शेरपाल के सिर पर पड़ी और उसके सिर से खून बहने लगा, कोई और रास्ता न देखकर शेरपाल छात्रों की भीड़ के साथ पुलिस का मुकाबला करने लगा। तभी एक मजबूत हाथ ने शेरपाल का हाथ पकड़ कर उसे भीड़ से बाहर खींच लिया। 

वो मजबूत हाथ बेला का था वो शेरपाल को घसीटते हुए कॉलेज की पार्किंग की तरफ ले जा रही थी और कहती जा रही थी, "बावला होगा के? तुझै पुलिस के डंडे खाने का घणा शोक चढ़ रा दिक्खै, चल याँ त चल नहीं तो आज जेल भी जावैगा तू।"

"तुझै क्या चिंता हो री।" शेरपाल अपने माथे का खून अपने रूमाल से साफ करते हुए बोला, "मैं चाहे जेल मैं जाऊ या रेल मैं?"

"चिंता है तभी तो तुझै उस भीड़ सै खींच कै लाइ।" बेला चिंता से बोली, "चल इब यहाँ त चल।"

"ऐसे नी बावली।" शेरपाल अपना रूमाल अपने माथे के घाव पर बांधते हुए बोला, "आज यां त भाग गा तो, पूरे कॉलिज मै किसी को मुँह दिखाने लायक नी बचने का।"

"तो वापिस वहीं झगड़े में जावेगा?" बेला ने पूछा।

"हाँ......." शेरपाल गंभीरता से बोला, "नहीं तो बात खराब हो जागी।"

"फेर तो मैं भी तेरी गेल चलूँगी।" बेला शेरपाल के साथ चलती हुई बोली, "देखूँ तेरा लठ खाने का शोक कब पूरा होवेगा?"

शेरपाल कुछ नहीं बोला, वो तेजी से चलता हुआ कॉलेज के प्रिंसिपल के ऑफिस की तरफ चल पड़ा। लाठी चॉर्ज रुक चुका था, प्रिंसिपल पुलिस इंचार्ज से बात करते हुए कह रहे थे- "तुम यहाँ झगड़ा खत्म करने आये थे या मेरे कॉलेज के बच्चो को पीटने? अब चुपचाप यहाँ से चले जाओ, ये मुझे मारे या मैं इनको मारु, मुझे पुलिस की जरूरत नहीं है।"

"प्रिसिपल साहब, यही बात थी तो पुलिस को क्यों परेशान किया?" पुलिस इंचार्ज बोला, "मैं जा रहा हूँ अब तुम जानो, तुम्हारे स्टूडेंट जाने, मरो - कटो आपस में।"

पुलिस के जाते ही प्रिंसिपल सभी घायल छात्रों को फर्स्ट एड दिलवाने के लिए एक डॉक्टर को बुला लिया। जिन्हे चोट लगी थी उन सबकी मरहम - पट्टी की गई और प्रिंसिपल ने सभी छात्रों से वादा किया कि प्रॉक्टर को उसकी हरकत के लिए जाँच के बाद उचित दंड दिया जाएगा। 

बाद  प्रिंसिपल ने सभी छात्रों को हल्का जल पान कराया और सबको बड़े प्यार से विदा किया, हड़ताल खत्म हुई, छात्र घायल हुए और एक कठिन दिन पूरा हुआ। 

इस पूरे मामले के निपटने तक बेला शेरपाल के साथ रही। शेरपाल से गले मिलकर यूनियन के सदस्यों ने उसका धन्यवाद दिया और शेरपाल से विदा ली। 

"तेरा क्या प्रोग्राम है?" शेरपाल ने बेला से पुछा, "आज तो तू सारे टाइम मेरे साथ रही, मेरी जान बचान खातर भी तूने बड़ा साथ दिया मेरा।"

"तेरा ख्याल है बावले मुझे।" बेला हँसकर बोली, "चल इब मुझै बस स्टैंड पै छोड़ दे अर अपने घर जा।"

"जो हुक्म।" कहते हुए शेरपाल ने बेला के सामने अपना सिर झुकाया और उसे लेकर कॉलेज की पार्किंग की तरफ बढ़ चला। 



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi story from Comedy