STORYMIRROR

rekha shishodia tomar

Drama

3  

rekha shishodia tomar

Drama

हलवा चना

हलवा चना

1 min
276

"आंटी आपके यहाँ कन्याभोज है क्या, कन्या जिमा लीजिये।"

गेट के सींखचों से झांककर 7 वर्ष की गुनगुन बोली

"कितने कन्या है"?

"आंटी हम 3 लड़कियां और दो लड़के है।"

"9 साल तक कि लड़की अंदर आ जाओ।"

11साल की पार्वती फिर उदास हो गई..6 महीने इंतजार किया था नवरात्रों का, कोसने लगी अपनी उम्र को जिसने इस साल उसे हलवा चना खाने से वंचित कर दिया..

7 साल का रवि भी उदास है, काश मैं लड़की होता।

दोनो के नथुनों से हलवा चने की महक टकरा रही है, दोनों अपने आंसुओं पर काबू पाते हुए आगे निकल जाते हैं।


Rate this content
Log in

Similar hindi story from Drama