STORYMIRROR

Alpa Mehta

Romance

2  

Alpa Mehta

Romance

हां.. यही प्यार है.. भाग -1

हां.. यही प्यार है.. भाग -1

3 mins
594

डाॅ. : पेशन्ट कोमा में चला गया है !!! राहुल जी, उनको कब होश आएगा, कुछ कह नहीं सकते, उसकी याददाश्त, सब एक सवाल है, कब, क्या ओर कैसे? ये तर्क लगाना बहुत कॉम्प्लिकेटेड है।


डाॅ. ने एक गहेरी साँस ली और राहुल के कंधे पे हाथ रखा, और फिर चल दिये। राहुल गहराई से सॉंस लेता है ओर आंखों से जो पानी बह रहा है, उसे पूछता है, वो ऐसे लग रहा है, जैसे कई रातो से सोया नहीं, आँखें थोड़ी सूजी हुई है।


राहुल बेड पे ही प्रिया के पास बैठता है, उसका चेहरा देखता है, चेहरे पे गिरती उसकी जुल्फों को सवारने लगता है और उसके सामने पिछले दो साल की बाते नज़र आ जाती है।


वो इठलाती, बलखाती प्रिया, फर्स्ट डे.. पहली नज़र का प्यार था वो। काॅलेज का पहला दिन, प्रिया की एन्ट्री, कुर्ता जीन्स, बालिया, कंगन, खुले बाल देसी टाइप प्रिया का लुक.. राहुल को अपनी ओर खींच रहा था, वो दोनों पक्के दोस्त बन गये थे।


राहुल.. राहुल.. चलो ना कॉफी पीते है.. मैं आज बहुत बोर हो गयी हूं... लेक्चर अटेंड करके... प्रिया ने लम्बी साॅस ली और राहुल का हाथ पकड़ लिया। राहुल प्रिया को देखता रहा.. फिर पूछा.. क्यूं.. प्रिया तुम्हें तो स्टडी अच्छी लगती है.. फिर आज क्यूं ऐसा?


प्रिया कहती है, पता नहीं, आज कुछ अजीब सी घबराहट हो रही है।


राहुल बोला, अरे घबराहट तो सामने वाले को होनी चाहिए, जो तुम्हारे भूतनी जैसे चहेरे को देख ले... हाहाहा..


प्रिया बोली, राहुल मज़ाक मत करो, सच में कुछ हो रहा है। और प्रिया राहुल के कंधे पर सर रख के सोचने लगती है।


राहुल बोला, प्रिया.. कॉफी लेने तो जाने दो..


राहुल और प्रिया काॅलेज में साथ पढ़ते है। राहुल उसे मन ही मन पसंद करता है, पर कभी प्रिया को बताया नहीं। उसे सबसे पहले उसकी दोस्ती पसंद थी, इसलिए कहने से घबराता था, कही प्रिया नाराज न हो जाये.. प्रिया शायद उसे पसंद करती होगी पर उसे खुदको इस बात का इल्म नहीं था..


राहुल कॉफी लेकर आता है। राहुल बोला, प्रिया कॉफी टेस्ट कर लो, डार्क बनवायी है, बिलकुल तुम्हारे जैसी.. हाहाहा..


प्रिया बोली, ऊं.. राहुल.. मैं डार्क हूं? डार्क हु?


राहुल बोला, नहीं तुम इतनी नहीं.. इस कॉफी से थोड़ासा.. ज्यादा.. हाहाहा..


प्रिया बोली, राहुल जाओ मैं तुमसे बात नहीं करती..


राहुल.. प्रिया.. एक दूसरे से झगड़ते झगड़ते कॉफी का लुत्फ उठा रहे है.. राहुल उसे मनाता है, हसाता है, रुलाता है, ये सिलसिला रोज का था।


राहुल को प्रिया बहुत पसंद थी, सावली प्रिया, उसकी आदते, बिंदास व्यवहार, राहुल को अंदर ही अंदर.. उसके लिए.. प्यार हो रहा था.. आज बताऊ, कल बताऊ, सोचने में पुरे ढ़ाई साल निकल गये थे..


अब राहुल ने डिसाईड कर लिया था, की वो प्रिया को प्रपोज़ कर देगा.. मन ही मन खुश हो रहा था और प्रिया को देख रहा था।


प्रिया बोली, क्या सोच रहे हो, राहुल..??


राहुल बोला, कुछ नहीं प्रिया.. बस यूं ही... ऐसा बोलके उठ जाता है। राहुल फिर बोला, चलो प्रिया तुम्हें हॉस्टेल ड्रॉप कर दु..


प्रिया बोली, ओके.. राहुल। राहुल और प्रिया.. हाॅस्टेल जाते है। राहुल कहता है, बाय, मेरी प्रिये..!!


प्रिया कहती है, डोन्ट फ़्लर्ट हा.. गुस्सा दिखाती है.. फिर हसती है.. और राहुल को एक प्यारा सा झप्पी देती है.. और हाॅस्टेल के गेट की ओर चलने लगती है..


राहुल.. उसे जाते हुए.. देख रहा है.. प्रिया मूड मूड के पीछे देखती जा रही है.. राहुल तब तक खड़ा रहता है, जब तक प्रिया आँखों से ओझल नहीं होती..!!


प्रिया, गांव से शहर स्टडी के लिये आयी है.. उसके माँ और बाउजी.. गांव में है, वो यहाँ गर्ल्स हॅस्टेल में रहती है..


continue..


एक अहसास आप के साथ..


क्रमश:..


Rate this content
Log in

Similar hindi story from Romance