STORYMIRROR

Alpa Mehta

Romance

3  

Alpa Mehta

Romance

हाँ यही प्यार है (भाग -3)

हाँ यही प्यार है (भाग -3)

2 mins
549

राहुल भागता हुआ हॉस्पिटल जाता है। उसकी सांसे तेज हो जाती है, और दिमाग़ में एक साथ बहुत से बुरे विचार आ जाते है। क्या हुआ होगा ? बस वहीं पे दिमाग़ सिर्फ।

राहुल: नर्स, क्या हुआ है प्रिया को.. जल्दी बोलो।

Nurse : सर आप शांत रहिये, अभी सब पता चल जायेगा। राहुल भागता हुआ डॉक्टर के पास जाता है।

राहुल : डॉ क्या हुआ प्रिया को, कहाँ है वो ?? प्लीज डॉ बताइए  मुझे...

डॉ बोलते हैं : प्रिया को ब्रेन स्ट्रोक आया है, अभी उसके रिपोर्ट्स हो रहे हैं। शांत हो जाओ, अभी रिपोर्ट्स आते होंगे।

राहुल : प्रिया कहाँ है ??

डॉ: अभी बुलाऊंगा तब मिलना। राहुल : shocked

डॉ: आईये, कम इन.. प्रिया बीच रास्ते में गिरी हुई थी, और फिर हॉस्पिटल में यहाँ शिफ्ट की। उसको ब्रेन स्ट्रोक आया है। ब्रेन स्ट्रोक में पेशंट कहीं भी गिर जाता है।

राहुल : व्हाट डॉ.... प्लीज कुछ कीजिए, ये मेरी सब कुछ है। प्रिया को देखते हुए.. प्रिया.. प्रिया.. तुम्हें कुछ नहीं होगा, मैं कुछ भी कर के तुम को कुछ नहीं होने दूँगा। उसका हाथ पकड़कर, राहुल रोने लगता है। आज वो पहली बार रोया था।


राहुल पिछली सारी बातें याद कर रहा था, और रो रहा था।

राहुल : मैं प्रिया को बड़े से बड़े डॉ को दिखाऊंगा। और कॉल लगता है, प्रिया के पेरेंट्स को, और उसे मुंबई बुला लेता है। खबर देता है, अब राहुल का एक ही मकसद है प्रिया को पहले जैसी बनाना।

राहुल रोज सुबह में हॉस्पिटल आ जाता है, और रात को घर जाता है। उसका सारा ध्यान वहीं रखता है। प्रिया के पेरेंट्स को भी support करता है। प्रिया से घंटो बात करता है। प्रिया सुन रही है, पर रिएक्ट नहीं कर पाती। धीरे धीरे प्रिया के ब्रेन में जो क्लॉट हुआ था वो फिर से सर्वाइव हो रहा था। उसके दिमाग़ में ब्लड सर्कुलेशन होने लगता है। वो थोड़ा थोड़ा रियेक्ट कर रही थी, ये सब राहुल की मेहनत, लगन का नतीजा था। एक हफ्ता बीत गया।

राहुल :डॉ जल्दी आईये.. प्रिया रिएक्ट कर रही है। वो आस पास देख रही है, भागते हुए कहता है..डॉ, भी जल्दी जल्दी रूम में आते है। प्रिया सबको बारी बारी देख रही है। उसने राहुल की तरफ देखा.. और बोला... मैं कहाँ हूँ और आपने कितने दिनों से मेरी देखभाल की.. आप कौन हो..??

राहुल shocked..उसको बड़ा आघात लगता है, वो ज़मीन पे बैठ जाता है और .. जबान बिलकुल बंद हो जाती है। गले में से.. शब्द नहीं निकल रहे..

क्रमश ...


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi story from Romance