STORYMIRROR

Kavi Vijay Kumar Vidrohi

Inspirational

3.3  

Kavi Vijay Kumar Vidrohi

Inspirational

दो बूँद

दो बूँद

2 mins
14.9K



भारतवर्ष की सबसे बड़ी समस्या का निदान सम्भव हो पाया आप सभी के टी वी पर चीखने चिल्लाने से.... शुभकामनाऐं !!

          कल किसी भी न्यूज़ चैनल पर देश में कोई समस्या नहीं पाई गई , भारत भाग्य विधाता ............. हमने पाकिस्तान को हराकर किसी विश्वस्तरीय संकट का निवारण कर मारा........... आज ना कोई शक्तिमान ना कोई ऐसी वैसी तैसी...... सिर्फ सबसे गम्भीर समस्या "क्रिकेट" धन्य हो !! कल के अखबारों में छुप जाऐगा मासूमों का ख़ून खेल की रंगीनियों के बीच ,सभी किये गये अपराध छुप जाऐंगे ,,,,,,,, पीड़ितों की बदकिस्मती इतनी ही मानी जाऐ कि उन्होनें आज के दिन को पीड़ित होने के लिऐ क्यों चुना ,वो स्वयं ज़िम्मेदार हैं अपनी दशा के ....................
घोर संकट से भरे वो 36 ओवर,,,,,,,,,,,,, ओह गॉड !!! इसे कवर करें या छोटी मोटी खबरें दिखाते फिरें ........ आखिरत में जीत हुई ..... एक महानायक ने शानदार पारी खेली और पार हो गऐ हम भारतवासी भवसागर.......... फिर उठा एक धुँऐ का ग़ुबार जिसमें मिली थी दौलत की रंगीनियाँ शोहरत का प्रकाश.... दौर शुरू हुआ हिंदुस्तान ज़िंदाबाद........... के नारों का और फतेह कर लिया हमने कश्मीर......... नई सुबह के अख़बार के साथ महानायक का दमकता चेहरा ......... रंगीन पृष्ठों को खोजती हमारी पारखी नज़रें........... चाय की मीठी चुस्कियों के बीच यकायक थमी सी नज़र श्वेतश्याम समाचार पर फिर चाय के खात्मे तक सरकारों पर निर्णायक शोध के कटुवचनों की बौछार............ और चाय खतम .............ऑफिस जाना है .............. रह गयी उस प्याली में 2 बूँद मानवता और दो बूँद राष्ट्रप्रेम............................ 


ഈ കണ്ടെൻറ്റിനെ റേറ്റ് ചെയ്യുക
ലോഗിൻ

Similar hindi story from Inspirational