STORYMIRROR

Nishant Mishra

Romance

3  

Nishant Mishra

Romance

दिल की कहा सुनी

दिल की कहा सुनी

2 mins
163

ए अभिषेक मेरे दिल मे बस तुम ही हो और कोई नही ये सोचते हुए रिचा अभी घर से निकल ही रही थी तभी उसका सीढ़ियों से पैर फिसल गया और वो नीचे गिर गई। रिचा जो आई टी सेक्टर मे सॉफ्टवेयर इंजीनियर है और सुबह का नाश्ता बना कर खा कर निकल रही थी। और निकलते निकलते उसको उसके अभिषेक का खयाल था। और उसका दिल बोल पड़ा था। 


कुछ वक्त पहले अभिषेक से रिचा मिली थी और उसे वो सारी खूबियां नजर आई जो कि वो तलाश रही थी। दूसरी तरफ अभिषेक बैंक मैनेजर था और वो रिचा की याद में बैंक मे काम करते करते खो गया दोनो एक दूसरे के एहसास को महसूस करते थे रिचा का जब पैर फिसला और वो गिरी तो उसके पैर मे मोच आ गई और वो ऑफिस नही जा पाई। 


दिल की बात अभिषेक जान गया और उसका धड़कन तेज हो गया वो ऑफिस से हाफ डे लिया और अपने घर की तरफ निकल गया। रिचा अभिषेक से इस वेलेंटाइन के दिन मिलने आने वाली थी। पर वो दिल से अभिषेक को महसूस कर रही थी क्युकी उसे उस पल अभिषेक की कमी खल रही थी। अभिषेक जैसे ही घर पहुंचा वो रिचा को कॉल किया रिचा ने उसे सारी चीज़े बताई अभिषेक भी उसी वक्त वही दर्द को महसूस कर रहा था। और दोनो के दिल एक दूसरे के बहुत करीब थे कुछ वक्त कॉल कट करने के बाद दोनो की दूरीया नजदीकिया में बदल गई। और उस जख्म की वजह से दोनो और करीब हो गए।  


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi story from Romance