STORYMIRROR

राकेश सिंह सोनू

Tragedy Inspirational

2  

राकेश सिंह सोनू

Tragedy Inspirational

छेड़खानी

छेड़खानी

1 min
247

उसने छेड़खानी का विरोध किया। एक सज्जन व्यक्ति ने देख लिया और लड़के की पिटाई कर दी। लड़का भाग निकला। उसने खुश होते हुए शुक्रिया कहा। “चलो मैं तुम्हे घर तक छोड़ दूँ” कहते हुए व्यक्ति ने उसके कंधे पर हाथ रखा। वह उसके साथ चलने लगी। व्यक्ति का हाथ कंधे के नीचे जाने लगा। उसने सहमकर आश्चर्य से व्यक्ति को देखा और कहते हुए ” मेरा घर अब आ गया है’ वह झटका देकर आगे बढ़ गयी।

आत्मकथ्य : महिलाओं की इज्ज़त की हिफाज़त करने का नाटक करनेवाले कई शख्स खुद मौका मिलते महिलाओं की इज़्ज़त से खेल जाते हैं, इसलिए महिलाओं को ऐसे बहरूपिये इंसानों से बचकर रहना चाहिए।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi story from Tragedy