Sakshi Tamboli

Horror

3.5  

Sakshi Tamboli

Horror

भूखी मां

भूखी मां

2 mins
218


दुनिया में मां के जैसा प्यार देने वाला कोई नहीं होता है मां कभी अपने बच्चे के लिए बुरा नहीं चाहती और न अपने बच्चे के साथ बुरा करतीं। लेकिन दुनिया में ऐसी भी मां होती हैं जो अपने बच्चे या किसी को भी खुश होते हुए नहीं देख सकतीं।

छत्तीसगढ़ राज्य में एक गांव है वहां रानी नाम की एक औरत रहती है, गांव के पूरे लोग इससे डरते थे इसके आसपास कोई नहीं जाता था उसके देखने से ही उस आदमी की तबीयत खराब हो जाती थी।

बहुत साल पहले जब रानी और उसका पति व बच्चे इस गांव में आए। तब गांव के लोग रानी व उसके परिवार से घुल मिल कर रहने लगे। फिर दो-तीन महीने बाद रानी के पति की मृत्यु हो गई, उसने अपने पति को खा लिया और धीरे -धीरे अपने बच्चों को भी खाने लगी।

धीरे धीरे उसके परिवार के सभी सदस्यों की मृत्यु हो गई। गांव के लोगों को रानी से हमदर्दी थी। लेकिन रानी एक बुरी औरत है ये बात सिर्फ नैना जानतीं थी। नैना ने रानी को कई बार बुरा काम करते हुए देखा, तथा पागलों वाली हरकत करते हुए देखा रानी को पता चल गया था कि नैना को मेरे बारे में पता है तो रानी ने नैना को भी खा लिया और वह एक भूखी मां बन गई। वह बच्चों को ज्यादा खाना पसंद करती थी। उसके आने के बाद से ही गांव में अनेक बुरी-बुरी घटना घटने लगी सभी को रानी के ऊपर संदेह होने लगा और उनका संदेह सही था लोगों को सच पता चलते ही वह रानी से दूर रहने लगे। आज वह गांव पूरा खाली है वहां सिर्फ रानी रहती है। रानी के बुरे व्यक्तित्व के कारण उसे अकेले छोड़ गया। और यह सही था। हमें बुरे लोगों से दूर रहना चाहिए। हमें यह शोध भी करना चाहिए कि ऐसा बुरा करने के लिए उनके अंदर बीज कैसे उत्पन्न होता और क्या हम इस बीज को नष्ट कर सकते हैं ? और चारों तरफ खुशियाँ फैला सकते है।


Rate this content
Log in

Similar hindi story from Horror