STORYMIRROR

Short And Sweet Blog

Romance

4  

Short And Sweet Blog

Romance

अजब गजब कहानी (एक प्रेम कथा )

अजब गजब कहानी (एक प्रेम कथा )

2 mins
384

शिरोज ने आज एक मौका दिया, फिर से एक लव स्टोरी को अपने ही रंग में रंगने का मौका दिया। हमेशा एक ही तरह की कहानी लिखी, टूटी फूटी कहानी को बार - बार सिलने की कोशिश की। अब तो मौका है 20 साल के बाद का हाल सुनने सुनाने का फिर से दस्तूर बना है। अब एक था राजा एक थी रानी वाली कहानी हुई पुरानी। अब तो आज का जमाना है, नो रोना नो थोना है। अब तो 2 am वाली नींद भी है, अपना किशोर और अरिजित भी है। पुरानी बासी कहानी सबको पता ही है, तो चलिए मिलते है फिर से एक नए किरदार से। अब एक क्यों क्योंकि.....सोचो सोचो अब तुमसे ना हों पाएगा। अब हम ही बताते हैं,नए तड़के के साथ एक नई मैगी बनाते है। अब लड़की को ना बेचारा दिखाएंगे, ना लड़के को विलन। ये आज की कहानी है, तो लड़की है अब अपनी दबंग। करती थी जिससे वो कभी प्यार, अब उसको कह दिया है टाटा बाए - बाए।

रात को जागना,दिन को सोचना बस करना उसके एक मैसेज का इंतजार। अब कहानी बदली है, अब उसकी किस्मत जा कर नए ढंग से खुली है। जिसको वो समझती थी अपने सपनो का राजकुमार राव, वो तो निकला एक विलन का सिद्धार्थ मल्होत्रा। अब वो सब कैसे हुआ क्यों हुआ, अब ना थी उसको कोई चिंता क्योंकि अब कोई और था उसके जीवन में आ खड़ा। अब उस जलती बुझती कहानी पर पानी था पड़ा, अब नए शाहिद कपूर ने अपनी एंट्री थी मारी। जो कहानी तब खत्म हुई थी वो 20 साल बाद जाकर नही जुड़ी, वो तो तभी शुरू हो गई थी। अब राजा रानी की कहानी बोम्बे से निकल कर पेरिस में आ मिली थी। अब आप सोच रहे होगे पेरिस,अब कहानी मैं लिख रही हूं तो जगह भी मेरी पसंद की होगी। अब बीच में न पापा की टांग है, ना बुआ का जासूसी दिमाग। अब तो एक राधा और एक मोहन है। बुलेट पर बस दोनो ही सवार है, एक तरफ अमरिंदर गिल का गाना है, दूसरी तरफ राकेश हलवाई के समोसे है। अब तो आगरा की गलियां है,बस बुलेट ट्रेन का इंतजार है। अब ये कहानी 5 साल की सरकार की तरह नहीं बदलेगी।

अब यह कहानी शिमला जाकर ही रुकेगी। अब ना पुरानी यादें है, अब भाड़ में गया सारा ज़माना है। अब तो बस प्यार की पतंग है, लड़के के हाथ में मांझा है और लड़की के हाथ में फिरकी है। अब पुरानी कैसेट में नया गाना है, अब यह कहानी समझ में आई की फिर से लिखूं एक नया गाना मैं।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi story from Romance