STORYMIRROR

Sudhir Srivastava

Inspirational

4  

Sudhir Srivastava

Inspirational

युवा शक्ति का आवाहन

युवा शक्ति का आवाहन

1 min
243

युवा शक्तियों ! जागो

माँ भारती की पुकार सुनो

अपने अंतर्मन के 

प्रकाश पुंज को प्रकाश में लाओ।

अब न जिम्मेदारी से

मुँह चुराओ,

अपनी शक्ति को संगठित करो

समाज, राष्ट्र की पतवार बनो

माँ भारती की ढाल बनो।


खुद को पहचानो

अपनी जिम्मेदारी को जानो

बीत गया नादानियों का दौर,

अब आगे बढ़ो

राष्ट्र, समाज में विश्वास भरो,

अब तो जिम्मेदार बनो

बुजुर्गों से कुछ सीखो

हौसले की मिसाल बनो,

आगे बढ़कर थाम लो तिरंगा

माँ भारती की 

आन बान शान के लिए

सरहद की मजबूत दीवार बनो,

अपनी शक्ति को एकत्र करो

युवा शक्ति की मिसाल बनो।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational