STORYMIRROR

Sunita Bahl

Inspirational

3  

Sunita Bahl

Inspirational

योग

योग

1 min
321

योग भगाए रोग,

रखे निरोग।

योग शरीर, मन और

आत्मा को रखता जोड़,

यही जीवन का निचोड़,

इसलिए योग अपनाओ।


योग का गौरवमयी इतिहास, 

प्राकृतिक पद्धति से देता लाभ,

योग से मन की वृत्तियों पर रहता नियंत्रण,

जीवन मे लाता सकारात्मक परिवर्तन,

इसलिए योग अपनाओ।


योग शरीर को देता उत्तम आकार,

जवानी को रखता बरक़रार,

योग शरीर एवं मन के लिए वरदान,

करता मानवता का कल्याण,

इसलिए योग अपनाओ।


योग तनाव को रखता दूर,

नींद भी आती भरपूर,

शरीर में 'प्राण वायु' का होता संचार,

योग से लाभान्वित हो सारा संसार,

इसलिए योग अपनाओ।


योग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता,

बीमारियों के प्रकोप से बचाता,

योग जीवन को बेहतर बनाने की पद्धति,

शरीर को मिलती ऊर्जा एवम शक्ति,

इसलिए योग अपनाओ।


योग जीवन के लिए है प्रकाश,

उतना चमके जितना करो अभ्यास,

यह है जीवन जीने की कला,

शरीर को रखे स्वस्थ,

जो परमात्मा से दे मिला,

इसलिए योग अपनाओ।


योग है जीवन का उत्तम अनुभव,

योगक्रियाओं से समझो इसका मतलब,

हर समस्या को योग से करो पार,

योग जो करता वो सच्चा कलाकार,

इसलिए योग अपनाओ।


योग मानसिक एवं आत्मिक शांति का स्त्रोत,

ऊर्जा से कर देता ओत प्रोत,

योग एक धर्म नहीं, योग है विज्ञान,

कह गए बड़े-बड़े विद्वान,

इसलिए योग अपनाओ।


साहित्याला गुण द्या
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational