STORYMIRROR

Shyam Kunvar Bharti

Inspirational

3  

Shyam Kunvar Bharti

Inspirational

योग गीत – करो निरोग काया |

योग गीत – करो निरोग काया |

1 min
186


ये योग साधना की है अजीब माया

कभी बचाए कोरोना कभी करे निरोग काया

कपालभाती और प्राणायाम की क्या तारीफ करे

कर अनुलोम विलोम सांस अंदर बाहर करे

करे मजबूत दिल पेट रोग जड़ से है भगाया

कभी बचाए कोरोना कभी करे निरोग काया


करो सूर्य नमस्कार सुबह हर अंग खिलाये

करे सुंदर तन मन मानव मंद मुसकाए

लगे बदन जैसे खिली धूप है नहाया है

कभी बचाए कोरोना कभी करे निरोग काया

योग ही ऐसा साधन जब चाहो तब कर लो

नए पुराने रोगों जड़ से ही खतम कर लो


चलो कर ले सब योग रोग कर लो सफाया

कभी बचाए कोरोना कभी करे निरोग काया

देव ऋषि मुनि नित्य योग किया करते थे

बिन दवा उपचार के निरोग रहा करते थे

देख योग की महिमा सारे विश्व ने अपनाया

कभी बचाए कोरोना कभी करे निरोग काया



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational