STORYMIRROR

waseeq qureshi

Inspirational

3  

waseeq qureshi

Inspirational

ये हिंदुस्तान हमारा है

ये हिंदुस्तान हमारा है

1 min
526

अभी तो जागे हैं हम अभी इंक़लाब आएगा

रोक न सकोगे जब हर कोई बन के सैलाब आएगा


झुलस जाओगे तुम हमारे हौसलों की आग से

ज़मी का जब हर ज़र्रा बन कर आफ़ताब आएगा 


तुम्हारी साजिशों को हम कामयाब होने नहीं देंगे

ये हमारा देश है प्यारे हम इसे बंटने नहीं देंगे


बड़े ही ज़ुल्म सहे हमने बहुत लाठी भी खायी हैं

विकास के नाम पर तुमने हमारी नौकरी खायी हैं


हजारों काम हुए हैं बंद जीडीपी भी गड़बड़ाई है

राफेल ही नहीं तुमने सारी फाइल गायब करवाई हैं


इस सर ज़मीन ए हिन्द मैं मेरे आबा-ओ-अज्दाद

रहते थे

यहाँ गाँधी नेहरू सर सय्यद मौलाना आज़ाद रहते थे


सब कुछ तो बेच दिया तुमने, है मालूम मंसूबा

क्या तुम्हारा है

हिन्दू मुस्लिम सिख सब एक हैं ये हिंदुस्तान हमारा है


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational