STORYMIRROR

Monika Baheti

Inspirational

4  

Monika Baheti

Inspirational

यार

यार

1 min
465

यार दिल के तार दिल से कुछ इस कदर है जुड़े, 

एक दोस्त के दिल की आहट पहले ही जान ली जिस दिल ने, 

उदासी हो या धूप छाँव और मुस्कुराहट बनता वह है यार, नूर नहीं नूरों के नूर होते हैं यार,

हर खुशी हर गम में होता कोई साथ होता वो है यार, ना फिक्र है, 

ना जमाने की तलाश क्योंकि यार है जब साथ,

दूर होकर भी दोस्त दिल के पास होते हैं क्योंकि वही दुनिया में खास होते हैं, 

वक्त ना होकर भी वक्त देते हैं, अपना कीमती वक्त अपने दोस्त अदा करते हैं, 

हर मुश्किल का हल है वो, 

सुई का धागा है वो, 

प्यार का मांझा है वो,

गुलाब की पंखुड़ी है वो, 

और कोई नहीं यार की यारी है वो,

दुनिया से यारों से चलती है, 

खुशबू सिर्फ फूलों से महकती है, 

यारों से यारी खिलती है, 

दुनिया का अनमोल खजाना है यार,

हर पल यारी संभाल कर रखना मेरे यार, 

यारों के बिन जिंदगी अधूरी है,

दोस्ती को खोने से हर सांस रुक जाती है, 

दोस्त है तो यह दिल है, दिल है तो ये जान है, जान है तो यह मुस्कुराहट का जहान है, 

नहीं तो सब बेगाना है, बिन दोस्त के यहाँ हर फूल बेजान है


రచనకు రేటింగ్ ఇవ్వండి
లాగిన్

Similar hindi poem from Inspirational