STORYMIRROR

Neelima Sharrma

Fantasy Romance

2  

Neelima Sharrma

Fantasy Romance

यादें

यादें

1 min
14.2K


एक याद तेरी ने पन्ना खोला
एक याद मेरी ने स्याही ली
कुछ यादें तेरी थी
मीठी-मीठी
कुछ यादें मेरी थी
सौंधी सी, अलसाई सी

ओ राँझा (प्रिय)
एक अलमारी खाली रखना
तेरे मेरे विरह ने
आंसू भर-भर कर
आँखों में
लिखी है
किताबें हजार

तेरे विरह ने
मुझे
पागल किया है

आज मैंने खड्डी ( कपड़ा बुनने की मशीन ) पर
चढ़ा दी हैं सारी यादें 
बुनने के लिये
प्यार से भीगे शब्दों का
शाल

मुझे जरुरत है
तेरे प्यार की गर्मी की।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Fantasy