STORYMIRROR

Geeta Sachdeva Kapoor

Inspirational

4  

Geeta Sachdeva Kapoor

Inspirational

वृक्षारोपण

वृक्षारोपण

1 min
452

नहीं रहा शेष अब

कोई विकल्प।

कर वृक्षारोपण करें

पर्यावरण का कायाकल्प।।


आओ करें बीजारोपण हरियाली का,

स्वस्थ - सुंदर धरा बना जाए।

आने वाली पीढ़ी को एक,

अनमोल विरासत दे जाएं।।


पर्यावरण है देव हमारा,

पूजित जान संरक्षण करें।

ना मनाने पड़े संरक्षण दिवस फिर

ऐसे कर्मों का आगाज करें।।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational