STORYMIRROR

shruti chowdhary

Inspirational

3  

shruti chowdhary

Inspirational

वक़्त लगता है

वक़्त लगता है

1 min
260

पानी को बर्फ में बदलने में 

वक़्त लगता है !

ढलते हुए सूरज को निकलने में 

वक़्त लगता है !

थोड़ा धीरज रख ,थोड़ा और जोर लगता रह 

किस्मत के जंक लगे दरवाजे को 

खुलने में वक़्त लगता है!

नवजात शिशु को पहली बार 

रोने में वक़्त लगता है

एक रोगी को निरोगी करने में भी

वक़्त लगता है !

कुछ देर रुकने के बाद 

फिर से चल परना 

दोस्त! हर ठोकर के बाद 

सँभालने में वक़्त लगता है!

गाता चल तू हर पल प्रेम के गीत 

मौसम बदलने में वक़्त लगता है !

देश स्वतंत्र हमारा पर मन आज़ाद नहीं 

नारी को मूर्ति समझने वाले सोच को 

इंसान बनने में वक़्त लगता है !



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational