वो अजनबी सी लड़की
वो अजनबी सी लड़की
वो अजनबी सी लड़की जो मुझे
पहली बार फेसबुक पे मिली थी
क्या दिलकश अंदाज था उसका
और मुस्कान कैसी खिली खिली थी
भोर की पहली किरण सी अलसाई
ओस की नर्म बूंदों जैसी वो सरसाई
वो जब जब भी ऑनलाइन आती थी
ऐसा लगता था जैसे कि बहारें हैं आई
आंखों के रास्ते वो दिल में उतर गई
जादू भरी आंखें गजब जादू कर गई
कल तक थी जो अनजानी अजनबी
वो आज दिल की महारानी बन गई
एक पल की दूरी भी अब सहन नहीं
उसके बिना ना कोई शाम सुहानी है
ना घर में लगता है मन ना ही दफ्तर में
उसके बिना यारों की महफ़िल भी वीरानी है
जब दिल से दिल मिल जाता है, दोस्तो
तब एक अजनबी भी अपना हो जाता है
वो दिल के गुलशन में खिला ऐसा फूल है
जो जीवन की बगिया हमेशा महकाता है।

