STORYMIRROR

Nand Lal Mani Tripathi pitamber

Inspirational

4  

Nand Lal Mani Tripathi pitamber

Inspirational

विजेता

विजेता

1 min
194


अपने उद्देश्यों का मतवाला ध्येय ध्यान धुन पर दृढ़ता से चलने वाला।।

लाख कठिन चुनौतियो से नही डरने वाला ।।                 

तोड़ अवरुद्ध अवरोध की दीवार पथ पराक्रम महारथी का महासमर जितने वाला।।

साहस शक्ति से अंगारों की

कठिन जिंदगी दौर में अंगारों पेचलने वाला।।

हाथों की हथकड़ी पैरों की बेड़ी

निहित स्वार्थ के घिनौने जंज़ीरों को

तोड़ खंड खण्ड करने वाला।।     

मुझमे भाव उद्देश्य पथ की जगती ज्वाला।।

कायर नही कमजोर नही डर जाऊं षडयंत्रो से जीवन के अग्निपथ का धैर्य शांत पराक्रम योद्धा जीवन जीतने जीने वाला।।

विमुख सम्मुख खड़े समय को विवस लाचार कर दूँ

अपने पथ की विपरीत धारा का साथ सम्बल बनाने वाला।।

काल कराल विकट विकराल 

बौना कर दूँ समय की जंजीरों बेड़ियोँ को

हुंकार फुंकार से पानी करने वाला।।                 

वर्तमान अभिमान का इतिहास रचने वाला।।

समय सत्कार की अगुवाई

सार्थक पुरुषार्थ की परछाई 

पराजय को भी जय की जय जयकार बनाने वाला।।

अवसर मिले ना मिले पल 

प्रहर प्रातः संध्या दिवस निशा

अवसर का सृजन करता उपलब्धि

वरण करने वाला।।

दीन हीन नही स्वर शब्दो पग

पग नव शौर्य सूर बीर नई दिशा

दृष्टिकोण पराक्रम पुराण रचने वाला।।

नायक महानायक काल पुरुष

ऊर्जा उत्साह का प्रसंग परिणाम

प्रेरक प्रेरणा लिखने वाला।।

प्रारब्ध भी निशब्द मेरी इच्छा शक्ति से

अडिग डीग जाते आस्था विश्वास अंतर्गन के शत्र नैतिकता शास्त्र नीति

नियत निर्धारित गति चाल बदलने वाला।।

युवा ओज तेज मातृ भूमि मर्म

मर्यादा प्रगति प्रतिष्ठ पर मर मिटने वाला।।

दहशत कहर खौफ चाहे आपदा प्राकृतिक कोरोना काल कहो

या यमराज मजबूत इरादों का फौलाद

नही टूटने बिखरने वाला।।




विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational