STORYMIRROR

Leena Yeola Deshmukh

Tragedy Inspirational

4  

Leena Yeola Deshmukh

Tragedy Inspirational

वास्तविकता स्वतंत्रता की

वास्तविकता स्वतंत्रता की

1 min
293

 अंग्रेजों से लड़ लड़कर 

 राष्ट्रीय स्वतंत्रता प्राप्त की

 आजादी के लिए सैनिकों ने 

 अपने प्राणों की आहुति दी।


 व्यक्तिगत स्वतंत्रता यह

 दूसरा अर्थ है आज़ादी का 

 शामिल हैं आचरण और विचार 

 समावेश दोनों तरह का।


भ्रष्टाचार हो या रिश्वत

 लेना देना बेशर्मी से

 इस मिट्टी का दुर्भाग्य है

 क्या कहेंगे अब इसे ?


 छेड़छाड़ या बलात्कार

 घिनौने हरकत करते हैं

भारत की इस आजादी में

क्या लड़कियां सुरक्षित हैं ?


 बच्चे बने बाल मजदूर

 किसानों के हो या गरीबों के 

 शिक्षा से वंचित ये बच्चे

 सवाल भारत की साक्षरता पे।


 अहिल्याबाई लक्ष्मीबाई कहानी का 

 जहां इतिहास पढ़ाते है एक तरफ

 लिखते-लिखते भी हाथ काटते हैं

 वहां बेटी की हत्या करते है दूसरी तरफ।


 मेरे भारत देश में

 बहुत सारी समस्याएं 

 असली आजादी के लिए

 क्या मिलेगी नई दिशाएं ?


 अपनी पूरी ताकत लेकर 

 वैचारिक क्रांति लाते हैं

 हमारी भारत माता को

 सच्ची में आजाद बनाते हैं।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Tragedy