STORYMIRROR

Tanya Goyal

Inspirational

3  

Tanya Goyal

Inspirational

उपाय का पुलिंदा

उपाय का पुलिंदा

1 min
318

मस्तक को थोड़ा झुकाकर देखिए,

अभिमान मर जाएगा।


आँखें को थोड़ा भिगा कर देखिए,

पत्थर दिल पिघल जाएगा।


दांतों को आराम देकर देखिए,

स्वास्थ्य सुधर जाएगा।


जिव्हा पर विराम लगा कर देखिए,

क्लेश का कारवाँ गुज़र जाएगा।


इच्छाओं को थोड़ा घटाकर देखिए,

खुशियों का संसार नज़र आएगा।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational