STORYMIRROR

Tanya Goyal

Others

2  

Tanya Goyal

Others

हँसना रोना

हँसना रोना

1 min
328

जो रोया

सो आंसुओं के

दलदल में

धंस गया,

और कहते हैं,

जो हंस गया

वो फंस गया

अगर फंस गया,

तो मुहावरा

आगे बढ़ता है

कि जो हंस गया,

उसका घर बस गया।

मुहावरा फिर आगे बढ़ता है

जिसका घर बस गया,

वो फंस गया!

और जो फंस गया,

वो फिर से

आंसुओं के दलदल में

धंस गया ,

मैं तब भी हंसते हुए आगे बढ़ गया ।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन