उप-विजेता प्रज्ञानंद
उप-विजेता प्रज्ञानंद
विश्व शतरंज प्रतियोगिता में,
द्वितीय स्थान हासिल किया।
उप-विजेता प्रज्ञानंद भाई ने,
भारत का नाम रोशन किया।
सिर्फ़ देश का ही नहीं किया,
अपने माता-पिता का किया।
धन्य है वो माता-पिता भाई,
जिन्होंने जन्म तुम्हें है दिया।
इतनी कम उम्र में कामयाब,
उपविजेता बनकर दिखाया।
खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन ने,
उन्हें कड़े संघर्ष में हरा दिया।
तीन दिन चला मुकाबला ही,
चार बाजी तक चला ये यारों।
प्रज्ञानंद भाई ने संघर्ष किया,
दमदार प्रदर्शन ज़्यादा किया।
टाईब्रेकर से नतीजा निकला,
मैग्नस कार्लसन ने जो जीता।
पूरा जोड़ लगाना पड़ा दोस्तों,
कार्लसन को जीतने में दोस्तों।