STORYMIRROR

Meena Mallavarapu

Inspirational

4  

Meena Mallavarapu

Inspirational

उम्मीद की कश्ती

उम्मीद की कश्ती

1 min
361

उम्मीद की कश्ती खेते खेते

निकल आई देखो कितनी दूर

ना-उम्मीद हुई कई-कई बार

पतवार ने मेरा साथ न छोड़ा

हौसले मेरे करती रही बुलन्द !

पर आये कुछ पल ऐसे भी

कश्ती हुई डांवाडोल , लहरें

थी विचलित ,हाथों की पकड़

हो गई ढीली बेजान, और मैं

तरस गई दो मजबूत हाथों को

सहारों की नहीं कमी जब तक

हवाएं दें साथ- रुख बदलने का

अंदेशा ही है काफ़ी !मौसम का

नही भरोसा - जैसी फ़ितरत हम

इन्सानों की,कुछ ऐसी ही चंचल

पल में तोला , पल में माशा -

पल में उद्वेलित , पल में शांत

मैं मांझीं,मंझधार में नैया मेरी

पहुंचना ही है मुझे उस पार

उम्मीद को कैसे रखूं पकड़ में

हैं कहां इस उम्मीद का ठिकाना

क्या है बसी हुई यह मेरे बाहर

या है इसकी छोटी सी कुटिया

मेरे ही अन्दर!क्या है इंतजार उसे

उतना ही मेरा,जितना मुझे उसका?

हूं बेचैन , सवाल मांगता है जवाब

नादान तमन्नाओं की मंज़िल है जहां

जाना है वहां- उस पार क्या पहुचूंगी?

कुछ ही दूर- उम्मीद का दामन छोड़

सकती नहीं - जाना ही है उस पार-

है उसका अस्तित्व मुझ में ही--दूर नहीं

जो कुछ है बस है मुझ में,मेरे अंतस में

कश्ती लग ही जाएगी पार - है उम्मीद

पर टिकी यह दुनिया सारी- पकड़ पड़े

न ढीली किसी भी हाल में पतवार पर-

          

            होगा चमत्कार तब

            कश्ती भारी पड़ेगी

             मंझधार पर जब

                  ------------



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational