STORYMIRROR

Poonam Srivastava

Inspirational

3  

Poonam Srivastava

Inspirational

उड़ान

उड़ान

1 min
14.4K


एक बार उनका दीदार कर लूं तो चलूं

सपनों को थोड़ा उड़ान दे दूं तो चलूं 

उड़ने से पहले ही पर कट न जाय कहीं

उनको कटने से बचा लूं तो चलूं।

 

झुग्गी झोपड़ियों में बहती है नीर की धारा

उनके आंसुओं को जरा पोंछ लूं तो चलूं।

 

उम्मीदों के दीप जो जलाए हैं हमने

उन्हें औरों तक पहुंचा दूं जरा तो चलूं।

 

कुछ पुण्य किये हैं तो पाप भी बहुत हमने

खुदा की इबादत कर लूं जरा तो चलूं।

 


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational