STORYMIRROR

Kawaljeet GILL

Drama Others

4  

Kawaljeet GILL

Drama Others

तू अगर इज़ाज़त दे

तू अगर इज़ाज़त दे

1 min
322

तू अगर इज़ाज़त दे तो हम कुछ दिन सुकून से जी लें,

ना ही किसी की परवाह करनी हो ना ही अपनी परवाह,

दुनिया से दूर दुनियादारी से दूर सब से दूर रह कर,

अपनी ज़िंदगी के चंद लम्हे गुजार लेंI


थक से गये हैं दुनिया की किटपिट-किटपिट से,

परेशान-सी हो गयी है ज़िंदगी अब तो,

उलझनों से दूर-दूर रहना चाहते हैं हम,

कुछ पल शांति से ज़िंदगी जी लेंI 


दे दो इज़ाज़त हमको जो हम तुमसे ना मिल पाए,

तुमसे बात ना कर पाए तो तुम नाराज़ नहीं होगे,

हमको और हमारी मजबूरियों को समझोगे,

साथ निभाओगे हमारा हमारी बेरुखियों में भी,

हमारी तन्हाइयों में भी हमारा साथ निभाओगे,

जब हम लौट कर आएंगे हमारा इन्तजार कर रहे होगे।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Drama