STORYMIRROR

Prashant Shakun

Romance

4  

Prashant Shakun

Romance

तुमको भी ग़र ठोकर में

तुमको भी ग़र ठोकर में

1 min
239

तुमको भी ग़र ठोकर में अपनी ये ज़माना चाहिए 

अमा मियाँ कुछ तो हुनर तुमको भी आना चाहिए 


आते हैं तेरी गली हर रोज़  फ़क़त दीदार वास्ते 

कभी - कभी तुम्हें  भी मेरी गली आना चाहिए 


तोहफे में मिला गुलाब हाथोंं में लिए फिरते हो 

इश्क़ है अभी नया नया इसे अभी छुपाना चाहिए 


ख़्वाबों  में ही आना मिलने मुझसे तुम हर बार 

दरमियाँ अपने नहीं मुझको येे  ज़माना चाहिए 


आशिक़ हूँ तुम्हारा मुझे आवारा न समझना तुम 

यूँ  बेरुख़ी से इश्क़  नहीं आज़माना  चाहिए 


कितनी  हसरत लिए आते हैं गली में तुम्हारी 

तुम्हें भी तो एक दफ़ा दरीचे तक आना चाहिए 


अच्छी लगती है अना  शख़्सियत पर तुम्हारी 

कुछ गुरुर हमें भी अब खुद पर आना चाहिए 


रूठने का हक़ तुम्हारा ही  नहींं मेरा भी तो है 

मैं जो रूठूँ कभी तुम्हे भी मुझे मनाना चाहिए।


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Romance