STORYMIRROR

Taj Mohammad

Inspirational

4  

Taj Mohammad

Inspirational

तुम्हें क्या पता?

तुम्हें क्या पता?

1 min
310

तुम्हें क्या पता कि इन गरीबों की दिक्कतें क्या-क्या होतीं हैं ।

महसूस करके देखों उनकी आंखों में जिंदगियाँ जहां रोतीं हैं ।।2।।


मत भूलाओ उनकी कुर्बानियों को ऐ पैसे वाले अमीर इंसानों ।

उनकी ही वजह से तुम्हारी जिंदगियाँ हर रात सुकूं से यहाँ सोतीं हैं ।।3।।


यह आजमाइश है उनकी कि तू उनसे कुछ भी करा ले यहाँ ।

बदलेगा नसीब उनका भी क्योंकि उनकी मांयें दुआ में रोतीं हैं ।।4।।


दिलों को तोड़कर पा लेता है तू इस दुनिया में तो सब कुछ ।

सोचना कभी तुम्हारी खातिर इनकी जिंदगियाँ क्या क्या खोतीं हैं ।।5।।


है आसान बहुत किसी की भी आंखों में यूँ आंसू ले आना ।

तुम्हें क्या पता एक रोते हुए बच्चे की हंसी में खुशी क्या होती है ।।6।।


मतलब की है यह दुनिया तू पहचान यहां अपने परायों को ।

यह आंखें हैं एक मां की जो अपने बच्चों के लिए सदा रोतीं हैं ।।7।।


मैंने देखा है कई जिंदगियों को यहां से वहाँ शहर-शहर भटकते हुए ।

कोई तो पूछ लो उन गरीबों से कि दौलत की कमी क्या होती है ।।8।।



Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Inspirational