STORYMIRROR

Divya Pal

Inspirational

4  

Divya Pal

Inspirational

तुम आईना देख लेना

तुम आईना देख लेना

1 min
13

गर चाहते हो कोई अपना हो जो 

मुश्किलो मे साथ तुम्हारा दे जाए 

गर चाहते हो कोई ऐसा हो जो 

सपने तुम्हारे सच कर जाए 

तुम आईना देख लेना । 


उबड़खाबड़ पथरीले रास्तो मे 

चलकर जो कभी थक जाओ

गर लगे कभी कोई ऐसा हो 

जो तुम्हारे लिए माझी बन जाए 

तुम आईना देख लेना । 


जीवन के सफर मे गर कभी 

अकेले पड़ जाओ 

जब लगे कभी कोई अपना हो जो 

जीवन का सफर आसान कर जाए 

तुम आईना देख लेना।



Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Inspirational