STORYMIRROR

Divya Pal

Others

4  

Divya Pal

Others

छुपा दिल

छुपा दिल

1 min
13

हर पिता के सख्त हृदय में छुपा होता है,

 एक मां का "छुपा दिल"!


जो दिखता नहीं कही से,

बस महसूस हो जाता है!


जब बेटी की विदाई होती है,

और बेटा घर से बाहर जाकर 

चार पैसे कमाता है!


तब एक पिता का दिल भी,

 मां का दिल बन जाता है! 


बेटी खुश तो होगी न अपने ससुराल में,

बेटे ने समय पे खाना खा तो लिया होगा?


जाने कितनी चिन्ता दिल में भरके वो पिता, 

न जाने कब एक पिता से मां बन जाता है! 


पूरी करता है वो सबकी ख्वाहिशें,

न रहती है उसे खुद की खबर!


दिखाता नही किसी को अपना कोमल मन 

बनता है कठोर वो सबके सामने, पर, 


छुपा के रखता है अपने अंदर एक मां का दिल

जो दिखता नहीं बस महसूस किया जाता है 

 एक पिता का वो" छुपा दिल "।


 



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन