STORYMIRROR

Vikash Kumar

Inspirational

3  

Vikash Kumar

Inspirational

तुझको चलते रहना होगा

तुझको चलते रहना होगा

1 min
344



कर बैठा यदि भूल जो बंदे

मौत से मोल चुकाना होगा

रुकना तेरा काम नहीं है

तुझको चलते जाना होगा।


पर्वत खाई औऱ समुन्दर

राहों में अवरोध बहुत हैं

तलवारों की धार पर तुझको

अपना खून बहाना होगा

कर बैठा यदि...


राह रोकते तूफानों से

मौत बुलाते फरमानों से

गिर गिर पर्वत की चोटी से

फिर फिर तुझको उठ

जाना होगा

कर बैठा यदि...


चलकर जीवन मीत मिलेगा

रुक जाने से अंत दिखेगा

तेरी राह रोकेगी दुनिया

बढ़ तुझको डट जाना होगा

कर बैठा यदि...


राहों में अंगारे होंगे

घाव शूल के न्यारे होंगे

तन पर वहनी प्रखर बरसेगी

सपनों की इस दुनिया से

तुझको तो बढ़ जाना होगा ।

कर बैठा यदि...



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational