STORYMIRROR

Anand Katre

Romance

3  

Anand Katre

Romance

थोड़ा तुम बदल जाओ

थोड़ा तुम बदल जाओ

1 min
484

थोड़ा हम बदल जाते है

थोड़ा तुम भी बदल जाओ

अब साथ नही रहा अपना

थोड़ा तुम बदल जाओ

जा रहा हूँ तुझसे दूर

थोड़ा तुम संभल जाओ

थोड़ा हम बदल जाते है

थोड़ा तुम भी बदल जाओ

कुछ यादे है तुझसे जुड़ी

उन्हें ना भुलाओ

मैं दूर हो रहा हूँ तुमसे

जज्बाती ना हो जाओ

थोड़ा हम बदल जाते है

थोड़ा तुम भी बदल जाओ

साथ यही तक था हमारा

समय को कसूर मत ठहराओ

थोड़ा हम बदल जाते है

थोड़ा तुम भी बदल जाओ

बातें होती रहेगी मगर

मुझे रातो में ना सताओ

बहुत मुश्किल है ये पल

थोड़ा और ठहर जाओ

थोड़ा हम बदल जाते है

थोड़ा तुम भी बदल जाओ

मेरी हर बाते तुम्हें बहुत

बेकरार करती है

उन बातों में मत जाओ

जा रहा हूँ दूर

सपनों की दुनिया से

बाहर आ जाओ

थोड़ा हम बदल जाते है

थोड़ा तुम भी बदल जाओ

मोहब्बत अभी बाकी है

ज़्यादा करीब मत आओ

ये हकीकत है यार

थोड़ा प्यार लेकर आओ

थोड़ा हम बदल जाते है

थोड़ा तुम भी बदल जाओ

अल्फाज क्या कहूँ में

तुम खुद समझ जाओ

ये कुछ अहसास थे मेरे

शायद तुम समझ जाओ

थोड़ा हम बदल जाते है

थोड़ा तुम भी बदल जाओ

यू तन्हा कर जाऊंगा तुम्हें तुम

थोड़ा संभल जाओ

उन मीठे पलों की यादों में

कही तुम ना खो जाओ

थोड़ा हम बदल जाते है

थोड़ा तुम भी बदल जाओ


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance