थोड़ा इंतजार करो
थोड़ा इंतजार करो
अपनी कार्यक्षमता बढ़ाओ और कुछ सुधार करो :
रास्ता कठिन है,सफलता के लिए थोड़ा इंतजार करो!
सफलता प्राप्त करना ही जीवन का एकमात्र ध्येय है:
तो कदम बढ़ाने से पहले अपने लक्ष्य का ध्यान करो!
ज़ब लगे कि रास्ता काफ़ी दुरूह है और थकने लगे कदम:
तो अपने क़दमों की रफ़्तार फिर कई गुना बढ़ा दिया करो!
मन का क्या है वो तो अक्सर संघर्ष से डर जाया करता है:
बदलते दौर में खुद को सामंजस्य बैठाने को तैयार करो।
