STORYMIRROR

Swati Pandey

Romance

4  

Swati Pandey

Romance

तेरी यादें

तेरी यादें

1 min
334

तू साथ नहीं, तेरी यादें हैं 

यादों से गुजारा कर लेंगे

तू ख़्वाब सही, तेरा ख्वाबों में

दीदार दोबारा कर लेंगे

दिल तोड़ेगा फिर, तो इजाजत है

एतबार दोबारा कर लेंगे

तेरे दर्द से, दिल गर हार गया

हम प्यार दोबारा कर लेंगे

तू साथ नहीं, तेरी यादें हैं

यादों से गुजारा कर लेंगे

घर-घर न रहा, है यादगाह 

तस्वीर सहारा कर लेंगे

हर ईद पे तुझको देखेंगे 

तुझे चांद गवारा कर लेंगे

सब हार के जब तुम लौटोगे 

एहतराम तुम्हारा कर लेंगे

ताबीज बनाकर पहनेंगे 

तुम्हे फिर से हमारा कर लेंगे

तू साथ नहीं तेरी यादें हैं 

यादों से गुजारा कर लेंगे।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance