STORYMIRROR

Shashi Kushwaha

Drama

3  

Shashi Kushwaha

Drama

तेरा साथ

तेरा साथ

1 min
217

तू दिल में ही नहीं, आत्मा में बसा है ,

तू सांसो में ही नहीं, धड़कनों में बसा है।


तेरा प्यार है मेरी पूजा, इबादत है हमारी,

तुझे जिंदगी भर चाहना चाहत है हमारी।


तुझे देखकर मै जी रही हूँ सुबहोशाम,

तेरे बिन ना दे सकूँगी कोई इम्तिहान।


तेरा प्यार संग है तो हर जंग जीत जाऊंगी,

तेरे बिना एक भी कदम ना बढ़ा पाऊँगी।


खुदा करे जिंदगी में कभी वो दिन ना आये,

मै तुझे भूलूँ या कोई और तुझे याद आये।


काश कोई ऐसी राह मिल जाय,

जिंदगी भर के लिए तेरा साथ मिल जाय।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

More hindi poem from Shashi Kushwaha

Similar hindi poem from Drama