STORYMIRROR

Dipika Aggarwal

Romance

4  

Dipika Aggarwal

Romance

तेरा मेरा साथ रहे

तेरा मेरा साथ रहे

1 min
401


जब से आए हो ,

तुम मेरी जिंदगी में ।

मन का सुकून और चैन

लाए हो मेरी जिंदगी में।।


मुझसे रिश्ता तुमने क्या,

बखूबी निभाया है।

ऐसा लगता है कोई दूसरा ,

नहीं अपना ही साया है।।


जब कुछ मांगा तुमसे,

साथ हूं ये दो शब्द कहते हो। 

दिल के करीब नहीं हो , 

तुम तो मेरे दिल में रहते हो।।


मेरे लिए उस खुदा का ,

दिया वरदान हो तुम।

खुशी जुड़ी है तुमसे मेरी,

एक प्रीत से भरा पैगाम हो तुम।।


जितना तुमको जाना ,

सच्चा और अच्छा पाया है।

क्यों करते हो लगाव मुझसे,

कई बार सवाल मन में आया है।।


खुदा करे हमेशा बना रहे,

तेरा मेरा साथ। 

मन से रहे सदा हाथों में,

इक दूजे का हाथ।। 



Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Romance